• Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Rashifal Singh (Leo) 2020: Singh Rashifal Yearly, Singh Yearly Horoscope 2020, Singh Rashi Ka Varshik Rashifal Predictions For Career Love Life Business

सिंह राशि के लोगों को 2020 में मिल सकता है उच्च पद, परिवार में बनी रहेगी सुख-शांति

4 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • सिंह राशि के नाम अक्षर मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हैं, इस राशि का स्वामी सूर्य है

जीवन मंत्र डेस्क. ज्योतिष चक्र की पांचवीं राशि है सिंह। इस राशि के नाम अक्षर मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हैं। इस राशि का स्वरूप शेर जैसा है। राशि स्वामी सूर्य है। इस राशि के लोगों का सुंदरता के प्रति मोह होता है। व्यक्ति में अपने प्रति स्वतंत्रता की भावना रहती है। ये लोग आसानी से किसी की बात नहीं मानते। इनमें हिम्मत बहुत अधिक होती है और मौका आने पर जोखिमभरे काम करने से भी नहीं चूकते। बेजान दारूवाला के अनुसार जानिए सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा नया साल 2020...

  • सिंह राशि वालों के लिए वर्ष 2020 में भी आपका जादू लोगों पर चलने के आसार हैं। विपरीत लिंगी के प्रति तो ये स्वयं भी बहुत जल्द आकर्षित होते हैं और अपनी ओर भी उन्हें जल्द ही आकर्षित कर लेते हैं। वर्ष के आरंभ में ही बुध वक्री होकर राशि स्वामी सूर्य के साथ गोचर में युक्ति संबंध बना रहा है जो कि संकेत कर रहा है, कि यदि अपने से सीनियर की राय मानकर आप कोई कार्य करते हैं, तो उसमें आपको लाभ मिलने के आसार हैं। हालांकि, बुध वर्ष के प्रथम सप्ताह में ही वक्री रहेंगे 8 जनवरी की शाम तक वह मार्गी हो जाएंगे।
  • इस वर्ष आपको नए काम और नई चुनौतियों को स्वीकार करना पड़ सकता है। शनि के राशि परिवर्तन का असर सिंह जातकों पर मिला-जुला रहने के आसार हैं। शनि इस समय आपकी राशि से सातवें स्थान पर होंगे, जिसके कारण आप असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं।
  • जीवनसाथी के साथ मतभेद पैदा हो सकते हैं, लेकिन अगर आप अपने साथी की भावनाओं का खयाल रखते हैं, तो उनका सहयोग प्राप्त किया जा सकता है।

    Top Cities