Chandra Gochar 2023: कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं चंद्रदेव, इन राशि वालों को खूब मिलेगा धन-वैभव
चंद्रमा भी जल्द ही कन्या राशि में गोचर करने वाले हैं। इसका प्रभाव सभी राशियों पर उनके गृह के आधार पर पड़ेगा। इस समय चंद्रमा, सिंह राशि में हैं और जल्द ही राशि परिवर्तन कर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
HighLights
- चंद्रमा, सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे।
- 8 दिसंबर को रात्रि 9 बजकर 53 मिनट पर तुला राशि में गोचर करेंगे।
- चंद्र देव कन्या राशि में ही गोचर करेंगे। इस राशि में केतु पहले से ही मौजूद हैं।
धर्म डेस्क, इंदौर। Chandra Gochar 2023: साल 2023 का आखिरी महीना दिसंबर सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कई ग्रहों ने अपनी राशि बदल ली है। वहीं, अगले कुछ दिनों में कई ग्रह राशि बदलेंगे। इसी क्रम में चंद्रमा भी जल्द ही कन्या राशि में गोचर करने वाले हैं। इसका प्रभाव सभी राशियों पर उनके गृह के आधार पर पड़ेगा। इस समय चंद्रमा, सिंह राशि में हैं और जल्द ही राशि परिवर्तन कर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। आइए, जानते हैं कि वे राशियां कौन-सी हैं, जिन्हें चंद्रमा का राशि परिवर्तन जमकर लाभ देने वाला है।
ज्योतिषियों के मुताबिक, 6 दिसंबर को सुबह 10:21 बजे चंद्रमा, सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। चंद्रमा 8 दिसंबर तक इसी राशि में रहेंगे। चंद्रमा 8 दिसंबर को रात्रि 9 बजकर 53 मिनट पर तुला राशि में गोचर करेंगे।
कन्या राशि
चंद्र देव कन्या राशि में ही गोचर करेंगे। इस राशि में केतु पहले से ही मौजूद हैं। केतु को मायावी ग्रह कहा जाता है। चंद्रमा के गोचर से कन्या राशि वालों को कई परेशानियों से मुक्ति मिलती है। नौकरी से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। मन शांत रहेगा परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
वृषभ राशि
चंद्रमा, वृषभ राशि में उच्च का होता है। ज्योतिषियों के अनुसार, उच्च राशि का चंद्रमा शुभ फल देता है। अत: वृषभ राशि वालों को लाभ मिलेगा। मानसिक तनाव दूर होगा। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। व्यापारियों को बड़ा लाभ मिलेगा। विवाह के योग बन रहे हैं। शादीशुदा लोगों के जीवन में खुशियां आएंगी।
कर्क राशि
कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। चंद्रमा के राशि परिवर्तन से भी इस राशि के लोगों को लाभ होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। कारोबारियों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी पुराने मित्र का आगमन होगा। इस समय निवेश करने से लाभ प्राप्त होगा।
मिथुन राशि
चंद्रमा के राशि परिवर्तन से मिथुन राशि वालों को भी लाभ होगा। कुंडली में चंद्रमा के मजबूत होने से माता का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'
- ABOUT THE AUTHOR
एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni ...